बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पान मसाले का विज्ञापन करने के बाद विवाद में घिर गए है। अब एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने अमिताभ बच्चन से पान मसाला को बढ़ावा देने वाले इस विज्ञापन से हटने का आग्रह किया है।
उन्होंने अमिताभ से ये अपील की है कि अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके इस कदम से युवाओं को तंबाकू की लत से दूर रखने में काफी मदद मिलेगी।
इस मामले पर नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर एराडिकेशन ऑफ टोबैको के अध्यक्ष डॉ. शेखर साल्कर ने अमिताभ बच्चन को एक पत्र लिखा है।
इस पत्र में उन्होंने कहा कि मेडिकल रिसर्च से पता चला है कि तंबाकू और पान मसाला जैसे पदार्थ व्यक्ति, खासकर युवाओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अमिताभ बच्चन पोलियो कैंपेन के सरकारी ब्रांड एम्बेसडर हैं। ऐसे में उन्हें पान मसाला के विज्ञापन से जल्द से जल्द हट जाना चाहिए।
पत्र में शेखर ने लिखा, 'पान सीधे तौर पर कार्सिनोजेन्स में बदल सकता है। हाल ही रिसर्च में साफ हुआ है कि सुपारी के पदार्थ शरीर में जाकर कार्सिनोजेन्स बनते हैं, जिससे मुंह का कैंसर हो सकता है।
'शेखर साल्कर ने पत्र में ये भी लिखा, मैं शाहरुख खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह जैसे विभिन्न प्रभावशाली और फेमस बॉलीवुड एक्टर्स के किए गए ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ जाने के लिए एकदम तैयार हूं, जिसकी वजह से विद्यार्थियों के बीच तंबाकू का सेवन बढ़ रहा है।'

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.