मांग में प्रेमी के नाम का सिंदूर लगाने पर मां ने किया बेटी का कत्‍ल


यूपी के इटावा में बेटी की हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इटावा के वैदपुरा इलाके के उमराई गांव में बेटी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। 

हत्या के बारे में सूचना मिलने पर परिजनों ने पहले बताया कि बेटी को परेशान करने वाले युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। परिजनों के बयान के बाद लड़की के प्रेमी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

पुलिस के अनुसार, जब गहन पूछताछ की गई तब पता चला कि हत्या के पीछे मां का हाथ है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मां निर्मला देवी को रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिला ने बताया कि बेटी दवाई लेने गई थी लेकिन जब घर लौट कर आई तो उसकी मांग भरी हुई थी और उसने शादी की बात कही। नतीजन उसका लड़की से झगड़ा हुआ, गुस्से में उसने बेटी को धक्का देकर बेड पर गिरा कर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

जिसके बाद उसने पुलिस से बचने के लिए बेटी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ