ड्राइवर की निकली 5 करोड़ की लॉटरी, गरीबों में बंटवा दिए सारे पैसे



करोड़ों की लॉटरी निकल आए, तो देखते ही देखते लोगों के जीने का अंदाज बदल जाता है। आदमी रातोरात फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, पर आज हम आपको सुना रहे हैं एक ऐसे दरियादिल ड्राइवर की कहानी, जिसने सारे पैसे गरीबों में बांट दिए।

ऑस्‍ट्रेलिया में एक ड्राइवर की पांच करोड़ रुपये की लॉटरी निकली, लेकिन उसने एक भी पैसा नहीं लिया। उसने इनाम की रकम वापस करते हुए कहा कि इस पूरे पांच करोड़ को जरूरतमंद लोगों को दे दिया जाए।

'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम पीटर चार्लटन है। पीटर ने हाल ही में पांच करोड़ रुपये की लॉटरी जीती, लेकिन इस जैकपॉट का एक भी पैसा उसने नहीं लिया। 

यह सब तब हुआ जब इस शख्स ने अपने अंकल की याद में लॉटरी का टिकट खरीदा था। उसके अंकल की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। 

शख्स ने खुद बताया कि उसने अपने अंकल की याद में टिकट खरीदा था और उसका जैकपॉट खुल गया। उसने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे मैं एक सोने की खान पर बैठा हूं लेकिन मैं इस पैसे को सही जगह लगाना चाहता था। 

इसलिए उसने पैसे वापस करने का प्लान बनाया और अधिकारियों को कुछ जरूरतमंद लोगों के नाम सुझाते हुए सारे पैसे उन लोगों में बांटने को बोल दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ