प्यार उम्र का बंधन नहीं मानता। 24 साल के नौजवान ने 61 वर्षीय 17 बच्चों की दादी से शादी करके यह दुनिया को एक बार फिर से दिखा दिया है। ये लव स्टोरी अमेरिका की है, जहां नौजवान बॉयफ्रेंड कुरैन मैककेन ने खुद से 36 साल बड़ी शेरिल को अपना हमसफर बनाया है.
दोनों की शादी का नजारा लोगों ने टिक-टॉक पर लाइव देखा. शादी के दिन शेरिल बिल्कुल किसी नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी थीं. उन्होंने अपने व्हाइट वेडिंग ड्रेस को चमकदार नेलपेंट के साथ टीमअप किया था. जबकि कुरैन ने एक ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना हुआ था.
दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, लेकिन कपल का कहना है कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
दोनों का कहना है कि उम्र में बड़े फासले के बावजूद उन्हें एक दूसरे से प्यार है और उनकी सेक्स लाइफ भी काफी अच्छी चल रही है.
कुरैन और शेरिल ने टिक-टॉप पर Onlyfans नाम का एक अकाउंट भी बनाया है, जिस पर वे साथ बिताए हसीन लम्हों के फैंस के साथ शेयर करते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक कुरैन की उम्र उस वक्त महज 15 साल थी जब वो पहली बार शेरिल से मिले थे. साल 2020 में जब कुरैन 23 वर्ष के हो गए तो दोनों एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे.
कुरैन ने बताया कि 15 साल की उम्र में वो एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में काम करते थे, जो शेरिल का बेटा क्रिस चलाता था. लेकिन हमें लंबे समय तक एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स नहीं आई थीं.
ये सिलसिला वहीं थमने के बाद दोनों 4 नवंबर, 2020 को एक बार फिर एक दूसरे से मिले. कुरैन कहते हैं कि उन्होंने कभी किसी लड़की को लेकर महसूस नहीं हुआ, जैसी फीलिंग्स उन्हें शेरिल के साथ आती है.
कुरैन ने बताया कि उन्होंने एक ऑलिव गार्डन रेस्टोरेंट में शेरिल को प्रपोज किया था और वहीं करीब सवा दो लाख रुपए की एन्गेजमेंट रिंग भी पहनाई थी.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.