तीन बच्चों के बाप से 16 साल की लड़की का अफेयर! पत्‍नी ने की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के साथ किया किया ये काम


असम के करीमगंज जिले में 38 साल के शख्स के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में रहने को लेकर पुलिस ने 16 साल की एक लड़की को हिरासत में ले लिया।

शख्स की पत्नी की ओर से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। फरार शख्स को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस लड़की को पैरेंट्स सहित पूरी रात थाने में ही बैठाए रखा।

हालांकि रविवार की सुबह शख्स के सरेंडर करने के बाद किशोरी के माता-पिता को छोड़ दिया गया। लड़की को पुलिस ने शेल्टर होम भेजा है।

इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब कलामुद्दीन की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनका पति धोखाधड़ी कर रहा है।

कलामुद्दीन लोंगाई रोड दुकान चलाते हैं और उनके तीन बच्चे हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत में कलामुद्दीन की पत्नी ने लड़की का नाम भी बताया और कहा कि वह उसके पति के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में है।

शिकायत दर्ज होने के बाद कलामुद्दीन फरार हो गया था और पुलिस उसे तलाश नहीं पा रही थी। पुलिस ने अब कलामुद्दीन के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर बरसते हुए कहा कि आखिर आप 18 साल से कम उम्र की लड़की को कैसे उठा सकते हैं। पुलिस ने दबाव बनने के बाद लड़की के परिजनों को रिहा कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ