उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका निधन हो गया।
कल्याण सिंह भाजपा के उन दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका रही. उनके कार्यकाल में ही अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था।
इस केस के मुख्य आरोपियों में भी उनका नाम शामिल था। इसके अलावा उन्हें एक सख्त और सक्षम प्रशासक के रूप में भी याद किया जाता है।
उनका नाम राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हर शख्स के जुबान पर है। पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छाई हुई है। भाजपा के दिग्गज नेता के नहीं रहने पर पार्टी को गहरा आघात लगा है।
पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को नहीं रहने की खबर से पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ मायूसी छाई हुई है।
तबीयत खराब होने की वजह से बीती चार जुलाई की शाम को कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया था।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.