दूसरी पत्नी को खुश करने के लिए पति ने कर दी पहली पत्नी से हुई बेटी की हत्या


यूपी के झांसी जिले के गुरसरांय से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने दूसरी पत्नी की खुशी के लिए अपनी सगी बेटी की पहले हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया।

झांसी जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में अमित कुमार शुक्ला अपनी 12 वर्षीय बेटी खुशी और पत्नी के साथ किराए से रहता था 25 अगस्त को बेटी खुशी का शव घर के अंदर मिला था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौत का कारण संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरु कर दी। छानबीन और पूछताछ में पुलिस को जो पता चला कि वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

घटना का खुलासा करने के लिए जब पुलिस छानबीन और पूछताछ कर रही थी> तभी उसे मृतका खुशी के पिता पर शक हुआ। शक होने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसका पिता ही खुशी का कातिल निकला।

पुलिस ने खुशी के कत्ल के आरोप में उसे पिता अमित शुक्ला निवासी अरियाई कस्बा थाना मऊरानीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

खुलासा करते हुए एससपी शिवहरि मीना ने जानकारी दी कि अमित शुक्ला की पहली पत्नी की वर्ष 2012 में बीमारी के कारण निधन हो गया था। अमित की पहली पत्नी से खुशी नाम की बेटी थी। जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष थी।

आरोपी अमित ने बताया कि दूसरी शादी करने के बाद अमित अपनी बेटी खुशी को उसके मामा के घर से अपने साथ ले आया। इसके बाद अपनी बेटी और दूसरी पत्नी के साथ गुरसरांय में किराए से रहने लगा। उसकी बेटी खुशी को लेकर उसका अपनी दूसरी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था।

नौबत यहां तक आ गई कि उसे बेटी और पत्नी में से एक को चुनना था। उसने पत्नी को चुना और 25 अगस्त को योजना बनाकर अपनी बेटी को निर्दयी तरीके से मार डाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ