मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित पीड़ पहाड़ चंद्रटोला में गुरुवार की देर रात घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे मिठाई और सब्जी दुकानदार 45 वर्षीय नागेश्वर मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अपराधियों ने दो फायरिंग की, इसमें एक गोली नागेश्वर मंडल के पेट के दाहिने हिस्से में लगी। गोली लगते ही घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने नागेश्वर मंडल को सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पुराने विवाद को लेकर हत्या का कारण माना जा रहा है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.