मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे लालू प्रसाद, सियासी हलचल तेज़

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव से आज मुलाकात की।

दो दिग्गज राजनेताओं की इस मुलाकात की तस्वीर को लालू यादव ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर भी किया है। लालू और मुलायम सिंह यादव की इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

मालूम हो कि चारा घोटाले से जुड़े मामले में ज़मानत मिलने के बाद से लालू प्रसाद दिल्ली में ही हैं। लालू के साथ मुलायम की इस मुलाकात के पहले विभिन्न दलों के कई और राजनेता भी लालू प्रसाद यादव से मिल चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दोनों नेताओं की मुलाकात के सियासी मायने भी तलाशे जाने लगे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ