टोक्यो ओलंपिक: आज इन खेलों में भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम, कमलप्रीत से मेडल की उम्मीद

रविवार के पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से मात दी। वहीं भारत ने पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन सोमवार को भारत का कार्यक्रम

एथलेटिक्स:

दुती चंद, महिला 200 मीटर हीट चार, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर कमलप्रीत कौर, महिला चक्का फेंक फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से

घुड़सवारी:

फवाद मिर्जा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफायर, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर

हॉकी:

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, महिला हॉकी क्वार्टरफाइनल, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से

निशानेबाजी:

संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे से। पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 20 मिनट से।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ