क्‍लीन‍िक में घुसकर डॉक्‍टर को तलवार से काट डाला, मौत

यूपी के सीतापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरगांव क्षेत्र में लहरपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर निजी क्लीनिक में एक आदमी तलवार लेकर घुस गया और डॉक्‍टर पर हमला कर दिया।

इस बीच डॉक्‍टर ने भागने की कोशिश की तो हमलावर ने पीठ पर वार कर दिया। खून से लथपथ डा. मुनेंद्र प्रताप वर्मा की कुछ ही देर में क्लीनिक में ही मौत हो गई है।

वहीं हमलावर ने क्‍लीनिक में घुसकर और लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार भाग रहा था, तभी दो पुलिस कर्मी बाइक से आ गए तो हमलावर अच्छेलाल वर्मा ने आत्मसमर्पण कर दिया।

थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपित से पूछताछ हो रही है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ