बंगलूरु में वीजा अवधि खत्म होने पर भी रुकने के आरोप में पांच अफ़्रीकी महिलाओं को हिरासत में लिया गया था, जो बंगलूरु के केयर सेंटर से फरार हो गई हैं।
पुलिस के मुताबिक एक अफ़्रीकी नागरिक को परिसर से कूदते समय चोट भी आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि आरोपियों को ईस्ट डिवीजन पुलिस ने हिरासत में लेकर शहरी जिला महिला एवं बाल देखभाल केंद्र रखा गया है।
पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी कांगो के नागरिक और दो अन्य नाइजीरियाई हैं, इसमें से चार आरोपी केंद्र की 6 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगा कर फरार हो गई।
पुलिस फरार हुए विदेशी नागरिकों की तलाश कर रही है। बता दें कि 2 अगस्त को पुलिस हिरासत में कांगो के एक छात्र की मौत के बाद हुए प्रदर्शन में शहर की पुलिस ने उन विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई शुरू की, जो वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी देश में रह रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.