आइआइटी कानपुर ने ऐसा हल्का हेलीकाप्टर बनाया था, जो देश के दुश्मनों को पकड़ेगा और सरेंडर करवा कर जमीन पर भी उतारेगा
आइआइटी के स्टार्टअप इंड्योरएयर हेलीकॉप्टर की मदद से यह संभव होगा। ऐसे किसी भी कठिन मिशन को यह हेलीकाप्टर आसानी से पूरा कर लेगा
यह हेलीकाप्टर सेना को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हेलीकाप्टर का प्रयोग मेडिकल किट पहुंचाने और रेस्क्यू में भी किया जा सकता है
आइआइटी कानपुर के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी प्रो. अभिषेक की देखरेख में इसे तैयार किया गया था
आइआइटी कानपुर का लाइट वेट हेलीकाप्टर विभ्रम के साथ पांच किग्रा तक भारी वस्तु को 50 किमी तक ले जा सकते हैं
एंड्योर एयर के निदेशक प्रो.अभिषेक ने बताया विभ्रम को सेना और एनडीआरएफ ने काफी पसंद किया है। इसे और अपग्रेड किया जा रहा है
आइआइटी कानपुर के ड्रोन विभ्रम ने अमेरिका, इजराइल, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, चीन, इंग्लैंड समेत अन्य देशों को अपनी खूबियों का लोहा मनवाया
अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्टैंडर्ड एंड टेक्नोलाजी की ओर से आयोजित आनलाइन प्रतियोगिता की अलग-अलग श्रेणियों में तीन खिताब मिले हैं
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.