महाराष्ट्र से चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। चोरी की घटना महाराष्ट्र के बारामती के एक गांव की है। वहां तालाब से 5 लाख रुपये की मछलियों की चोरी हो गई।
किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, अब पुलिस के सामने चोरी हुईं मछलियों की तलाश करना एक चुनौती बना हुआ है।
दरअसल, ये मामला इंदापुर तालुका के पोंधवडी गांव का है। इस मामले में बापूराव पवार नामक किसान ने भिगवण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक, चोरी की गई मछलियों की कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। खेती में नुकसान के बाद किसान ने मछलियां पाली थीं।
पीड़ित ने बताया कि 15 महीने पहले इस तालाब में साईप्रिनस प्रजाती के 7 हजार चिलापी प्रजाति के 5 हजार मछलियां छोड़ी थीं। मछलियों अच्छा संगोपन करने की वजह से 300 से 500 ग्राम तक मछली बड़ी हुई।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.