पशु लदे वाहन के चालक से पैसे लेते कैमरे में कैद हुए पांचों पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

रांची। बड़ी खबर यह है कि रांची एसएसपी ने पीसीआर 29 के सभी पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।मामला पशु लदे वाहन से पैसे लेने का है। वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसकी जांच के बाद एसएसपी ने यह दंडनात्मक कार्रवाई की है।

यहां बता दें कि राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में पशु लदे ट्रक से पुलिसकर्मियों द्वारा पैसा लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में पीसीआर 29 के पुलिसकर्मी पशु लाद कर जा रहे ट्रक चालक से रुपये लेते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने जब खुद का वीडियो बनता देखा, तो जल्दीबाजी में पीसीआर के पास आ गये।

वीडियो रविवार सुबह का बताया जा रहा है। तस्वीर में ट्रक वालों से पुलिसकर्मी पैसा लेते दिख रहे हैं। पीसीआर के पुलिसकर्मियों द्वारा पैसा लेकर ट्रक को छोड़ दिया गया, लेकिन स्थानीय युवकों ने दोनों ट्रक को पकड़ लिया और रातू थाना की पुलिस को सौंप दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ