नई दिल्ली। कार्डिफ में खेले गए पहले वनडे में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 36वें ओवर में 141 के स्कोर पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने डेविड मलान और जैक क्रॉली के अर्धशतक की बदौलत आसानी से मैच जीत लिया। मलान ने नाबाद 68 रन बनाए।
दूसरी तरफ क्रॉली नाबाद 58 रन बनाए। इंग्लैंड की जीत के हीरो तेज गेंदबाज साकिब महमूद रहे, जिन्होंने 42 रन देकर चार विकेट झटके।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.