दुर्घटना से पहले ही ड्राइवर को मिल जाएगा अलर्ट, यह कंपनी तैयार कर रही अनूठा सिस्‍टम

दुर्घटना में कार में सवार लोगों की सुरक्षा के लिए सीट बेल्‍ट, एयरबैग और कार के डिजायन में बदलाव जैसे उपाय तो अकसर किए जाते रहे हैं, पर इन दिनों एक ऐसी प्रणाली पर काम कर रही है, जो दुर्घटना होने से पहले ही अलर्ट कर देगी. जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्शे इस तकनीक पर टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के साथ मिलकर काम कर रही है. इसमें 5G टेक्नोलॉजी की मदद से ड़ाइविंग के दौरान खतरे की सटीक, रियल-टाइम की पहचान और खतरनाक ट्रैफिक सिचुएशन की जानकारी चालक को पहले ही मिल जाएगी, जिससे दुर्घटना को टाला जा सकेगा. जर्मनी के एल्डेनहोवन शहर में इस वॉर्निंग सिस्टम का परीक्षण वोडाफोन 5G मोबिलिटी लैब में चल रहा है, जिसमें ट्रैफिक की रोजमर्रा की स्थितियों के समान परिस्थितियों को सिम्‍युलेट कर इसे परखा जा रहा है. इस सिस्टम में चालक को ऐसी जानकारियां मिलेंगी, जिन्‍हें वाहन चलाने के दौरान ड्राइवर नहीं देख सकते हैं या फिर उन्‍हें देखना मुश्किल होता है. मिसाल के तौर पर इसमें ट्रैफ़िक द्वारा ब्लॉक आगे के व्यू को डेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-डेफिनिशन मैप और पोजिशनिंग टेक्नोलॉजी की बदौलत कैमरा और सेंसर सिस्टम का उपयोग करके कैप्चर किया जाएगा. प्राप्त डेटा का से खतरे का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से मूल्‍यांकन करके 5G टेक्नोलॉजी से ड्राइवरों को अलर्ट भेजा जाएगा. इसके अलावा सड़क पर चल रहे अन्‍य वाहनों के यूजर्स के व्यवहार में बदलाव या खतरनाक स्थितियों को जन्म देने वाली स्थिति की पहचान भी यह सिस्‍टम कर सकेगा. लैब में परीक्षाण के बाद अगले चरण में विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर वास्‍तविक स्थितियों में भी इसका परीक्षण करने की योजना बना रही हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ