टोक्यो ओलिंपिक के शुरू होने में अब बस पांच ही दिन रह गए हैं और ओलिंपिक पर कोरोना का साया लगातार गहराता जा रहा है।
दरअसल, रविवार को खेल गांव में दो और एक बाहर का खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, आयोजन कमेटी की ओर से संक्रमित खिलाड़ियों के देशों की जानकारी को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले शनिवार के दिन खेल गांव में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। तैयारी में जुटा एक अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गया था।
ताजा जानकारी के मुताबिक आज किए गए कोरोना टेस्ट में दो खिलाड़ियों का पहला टेस्ट पॉजिटिव आया है और इन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वहीं खेल गांव से बाहर रहने वाला एक खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटीव हो गया है।
आपको बता दें, इससे कुछ दिन पहले जापान में ही मौजूद एक खिलाड़ी और 5 कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके अलावा ब्राजील की जूडो टीम के होटल में भी आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए थे।
टोक्यो ओलंपिक के दौरान खेल गांव में लगभग 11,000 एथलीट और हजारों स्टाफ मेम्बर्स रहेंगे।
कोरोना के चलते ही ओलिंपिक स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री भी बैन कर दी गई है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.