डीटीसी कथित बस घोटाले में केजरीवाल सरकार को क्लीन चिट, एलजी ने कराई थी जांच

दिल्ली परिवहन निगम द्वारा 1000 लो फ्लोर बसों की खरीद में कथित घोटाले में उपराज्यपाल द्वारा गठित एक कमेटी ने केजरीवाल सरकार को शनिवार को क्लीन चिट दे दी। जांच कमेटी को टेंडर प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार द्वारा 1000 डीटीसी बसों की खरीद और मेंटिनेंस कॉन्ट्रैक्ट में अनियमितताएं की गई हैं। इसके बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 16 जून को तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा था। विजेंद्र गुप्ता ने आज एक के बाद एक तीन ट्वीट कर केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ