क्रिप्टो करेंसी से जुड़े लेनदेन पर लगाम के लिए इस बड़े बैंक ने उठाया सख्‍त कदम

देश में क्रिप्टो करेंसी के कारोबार पर भारतीय रिजर्व बैंक के सख्‍त रवैये को देखते हुए अब भारतीय बैंक भी इस पर लगाम कसते नज़र आ रहे हैं. भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने इसी क्रम में आज एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने खाता धारकों को विदेशी बाजारों से वर्चुअल करेंसी खरीदने से रोक दिया है. आईसीआईसीआई बैंक ने विदेशों में निवेश के लिए धन भेजने वाले अपने ग्राहकों से यह घोषणा करने के लिए कहा है कि इस पैसे का उपयोग बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए नहीं किया जाएगा. ग्राहकों की ओर से इस घोषणा को अनिवार्य करने के लिए बैंक ने अपने 'खुदरा जावक प्रेषण आवेदन पत्र' में बदलाव कर दिया है. बता दें कि इससे पहले 15 मई को एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी सभी पेमेंट सर्विस प्रदाता कंपनियों से क्रिप्‍टो करेंसी से जुड़े लेन देन रोकने को कहा था. हालांकि इस बारे में बैंक और किसी पेमेंट सर्विस कंपनी की ओर से कोई भी पुख्‍ता जानकारी नहीं दी गई थी. न ही उनकी ओर से इसका खंडन किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ