रिश्ता तार-तार : गर्भवती भाभी के साथ दो देवरों ने किया बलात्कार

बक्सर जिले में एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। इसी बीच दो चचेरे देवरों ने इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त बच्चों की नींद खुल गई, तो उन्होेंने शोर-शराबा मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद ग्रामीण पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि बाद में आरोपितों को गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने लाठी-डंडे के बल पर छुड़ा लिया। इस मामले में महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में पूरी वारदात की जानकारी दी गई है। साथ ही दोनों देवरों को नामजद आरोपी बनाया गया है। महिला के चचेरे ससुर ने बताया कि विवाहिता के सास-ससुर, जेठ तथा एक ननद की मृत्यु पिछले ही साल हो गई है। अचानक घर में चार लोगों की मृत्यु के बाद पहले से ही परिवार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। इसी बीच पति कमाने के लिए बंगलुरु चला गया है। ऐसे में महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। उन्होंने बताया कि महिला पांच माह की गर्भवती है। आरोपित संपन्न परिवार से आते हैं। ऐसे में यह भी संभव है कि वह मेडिकल रिपोर्ट आदि भी बदलवाने की कोशिश करें। परिजनों ने कुछ दबंग ग्रामीणों की मदद से आरोपितों को छुड़ाया। बाद में महिला थानाध्यक्षा नीतू प्रिया ने पुलिस बल की सहायता से आरोपितों को फिर गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ