कल्पना चावला के बाद अब ये भारत की जन्मी बेटी करेगी अंतरिक्ष की सैर

अंतरिक्षयान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के 6 लोग अंतरिक्ष की यात्रा करने जा रहे है जिसमें भारतीय मूल की सिरिशा बांदला का नाम भी शामिल है। कल्पना चावला के बाद वह भारत में जन्मीं दूसरी ऐसी महिला हैं, जो अंतरिक्ष में जाएंगी। जबकि वह अंतरिक्ष में जाने वाली चौथी भारतीय होंगी। गैलेक्टिक के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन ने बताया कि ये उड़ान 11 जुलाई को न्यू मैक्सिको से होगी। सिरिशा का काम रिसर्च से संबंधित होगा। इस यात्रा पर जाने वाले छह लोगों में दो महिलाएं हैं। सिरिशा के अलावा एक अन्य महिला बेश मोसिस है। क्रू के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी हैं। 34 साल की सिरिशा बांदला का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश में गुंटूर जिले में हुआ था और वह टेक्सास के ह्यूसटन में पली बढ़ी हैं। वे एक एरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने इंडियाना के पर्ड्यू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है, ‘मुझे यूनिटी22 क्रू और उस कंपनी का हिस्सा होने पर सम्मानित महसूस हो रहा है, जिसका मिशन सभी के लिए अंतरिक्ष को सुगम बनाना है।' वहीं अंतरिक्ष तक जाने वाली ये वर्जिन गैलेक्टिक की चौथी उड़ान है। ब्रेनसन की घोषणा से कुछ घंटे पहले जेफ बेजोस ने भी अंतरिक्ष यात्रा को लेकर अहम घोषणा की थी। वह 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे। उनके साथ एयरोस्पेस जगत की एक महिला भी होंगी, जिन्होंने इस यात्रा के लिए 60 साल तक इंतजार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ