ओला ई-स्‍कूटर की बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, पहले दिन मिली निराशा, जानिए वजह

ओला ई-स्‍कूटर की बुकिंग महज़ 499 रुपये में होने की खबर के बाद कंपनी की साइट पर बुकिंग कराने पहुंचे लाखों लोगों को पहले दिन निराशा का सामना करना पड़ा बड़ी संख्‍या में यूजर्स को बुकिंग के दौरान एरर मैसेज देखने को मिला. सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल ने गुरुवार शाम में बताया कि उम्मीद से ज्यादा यूजर्स के वेबसाइट के आने के चलते ऐसी गड़बड़ी हुई. उन्‍होंने बताया कि अचानक साइट पर बेतहाशा ट्रैफिक बढ़ने के चलते सर्वर क्रैश कर गया था और अब इसे को दूरुस्‍त कर लिया गया है. उन्होंने कस्टमर्स से इस असुविधा के लिए खेद भी जताया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ओला के इस घोषणा के बाद बड़ी संख्‍या में लोग ओला के वेबसाइट पर लॉग इन हुए और इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग का प्रयास करने लगे. हालांकि ज्यादातर यूजर्स इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बुकिंग नहीं कर पाए और तकनीकी खा‍मी की वजह से इसमें उनको निराशा ही हाथ लगी. बता दें ओला के आने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की चर्चा बुकिंग शुरू होने की खबर के साथ ही सोशल मीडिया में छा गई. हालांकि कंपनी ने इस बाइक के बाजार में आने या ग्राहकों को डिलिवरी की कोई तारीख घोषित नहीं की है, पर माना जा रहा है की इस महीने के आखिर तक ओला अपने इस बाइक के लॉन्चिंग डेट को घोषित कर सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ