
गर्मियों के मौसम में सनस्क्रीन लोशन काफी जरूरी माना जाता है। यह सूरज की हानिकारक किरणों से चेहरे की रक्षा करता है. साथ ही यह स्किन कैंसर से भी बचाता है। कुछ जरूरी बातें जिससे आपको सनस्क्रीन खरीदने में मदद मिलेगी आइए जानते हैं-
आपको बता दें कि सनस्क्रीन में दो तरह के फिल्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है।
केमिकल बेस्ड फिल्टर्स
इसमें होमोसैलेट, ऑक्सीबेनजोन, बेनजोनफिनोन जैसे केमिकल्स होते हैं जो सूर्य की हानिकारक किरणों को सोख लेते है। केमिकल बेस्ड फिल्टर्स स्किन के पोर्स में घुसने में सक्षम होता है ।
मिनरल बेल्ड फिल्टर्स
इसमें जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम ऑक्साइड सूर्य की किरणों को सोखने की जगह रिफ्लेक्ट करते हैं। मिनरल फिल्टर्स स्किन में घुसते नहीं हैं और सेंसिटिव स्किन के लिए अच्छे भी होते हैं।
● सनस्क्रीन खरीदते समय इस बात का धख्याल रखे कि वह सपीएफ के साथ ही यूवीए और यूवीबी होना चाहिए।
● सनस्क्रीन खरीदते समय नंबरल का खास ख्याल रखें वैसे तो एक्सपर्ट एस पी एफ 30 को सबसे बेहतर मानते हैं।
● अगर आपको धूप में निकलना है तो एसपीएफ 50 भी लगा सकते हैं।
● सनस्क्रीन हमेशा स्किन को क्लीन करने के बाद सीरम और मॉइश्चराइजर लगाने के बाद ही लगाया जाता है
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.