साथ ही इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा ताकि सूचना मिलते ही ट्रैफिक जाम वाली जगह पर पुलिस पहुंच कर मदद कर सकेगी। इस हाई टेक तरीके के तहत पुलिस अब गूगल के ज़रिए जाम वाले इलाकों पर नजर रखेगी ताकि मुश्किल होते ही जाम खुलवा सके। नोएडा में हल्की बारिश से जाम की परेशानी शुरू हो जाती है, कई जगह सड़कों पर मरम्मत का काम चल रहा है, इससे भी ट्रैफिक जाम लग जाता है। इसलिए अब नोएडा पुलिस ने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया, इसमें पुलिस सभी स्पॉट पर नजर रख रही है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.