समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है।शहर के बहादुरपुर में हनुमान मंदिर चौक के पास अपनी ही बाइक की रफ्तार ने युवक की मौके पर ही जान ले ली।
युवक काफी तेज रफ्तार से बाइक से जा रहा था। एकाएक सामने से आ रही बाइक को देखकर उसने अपना संतुलन खो दिया। फिर सामने वाले बाइक को ठोकर मारते हुए सड़क पर बाइक के साथ घसीटते हुए अचेत होकर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामान्य गति से आ रहा सामने वाला बाइक सवार उस युवक की तेज रफ्तार बाइक से टकराने के बावजूद किस्मत से बाल-बाल बच गया।
मृतक की पहचान पहचान शहर के बहादुरपुर वार्ड-26 निवासी अमित सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार बिट्टू के रूप में की गई है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.