आतंकवाद-रोधी कानून के तहत गिरफ्तार किए गए जनजातीय कार्यकर्ता स्टैन स्वामी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
एल्गार परिषद मामले में उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट को आज इसकी जानकारी दी।
28 मई को कोर्ट की तरफ से मिले आदेश के बाद से उनका मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में इलाज चल रहा था।
उन्हें अदालत के आदेश पर 28 मई को नवी मुंबई के तलोजा जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पिछले महीने अस्पताल में स्वामी को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में ट्रांसफर किया गया था।
बता दें कि एल्गार परिषद मामले में स्वामी और उनके सह आरोपियों पर नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने आरोप लगाया है।
एजेंसी के मुताबिक आरोपी मुखौटा संगठन के सदस्य हैं जो प्रतिबंधित भाकपा-माओवादी के लिए काम करता है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.