सिरफिरे कंपाउंडर ने लेडी डॉक्टर के साथ किया कारनामा, जान रह जाएंगे हैरान

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दलसिंसराय प्रखंड की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनके ही कंपाउंडर ने जबरन उनकी मांग में सिंदूर डालकर फोटो और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनीमा रंजन दलसिंहसराय के अस्पताल रोड में प्राइवेट हॉस्पिटल भी चलाती हैं। उसी अस्पताल में बंबइया गांव के सुमित कुमार कंपाउंडर के रूप में काम करता था। कुछ दिन पहले लेडी डॉक्टर ने उसे अस्पताल से निकाल दिया था। उसी का बदला लेने के लिए कंपाउंडर सुमित ने अस्पताल में लेडी डॉक्टर के चैंबर में घुसकर जबरन उनकी मांग में सिंदूर डालकर फोटो और वीडियो बनाया। इस बारे में पीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनीमा रंजन ने बताया कि कंपाउंडर ने उनकी मांग में जबरन सिंदूर डालकर फोटो खिंचवाया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया। उन्होंने दलसिंहसराय थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है । लेडी डॉक्टर ने भी अपने फेसबुक वाल पर कंपाउंडर की ओर से जबरन सिंदूर डालने और उसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का जिक्र किया है। इस मामले में एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का कहना है कि चिकित्सा पदाधिकारी ने लिखित शिकायत दी है। डॉक्टर की शिकायत पर कंपाउंडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ