जन्मदिन स्पेशल: मोदी के चहेते देवेंद्र फडणवीस बने थे दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री

देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को नागपुर में हुआ था। उनके पिता गंगाधर फडणवीस, नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्यरत थे। अमरावती के कलती परिवार के वंशज हैं, उनकी मां सरिता फडणवीस, विदर्भ हाउसिंग क्रेडिट सोसाइटी के पूर्व निदेशक थी।

उन्होंने पांच साल की एकीकृत कानून की डिग्री के लिए, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, नागपुर में दाखिला लिया, और 1992 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। एक कॉलेज के छात्र के रूप में, फडनवीस एबीवीपी के एक सक्रिय सदस्य थे। राम नगर वार्ड से अपना पहला नगरपालिका चुनाव जीता। भारत के इतिहास में दूसरा सबसे कम उम्र का महापौर बन गए। 1999 में वह पहली बार महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के लिए चुने गए।

31 अक्टूबर 2014 को मोदी के चहेते फडणवीस को भाजपा से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद वह 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019 तक मुख्यमंत्री रहे। 44 वर्ष की उम्र में शरद पवार के बाद महाराष्ट्र के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे। चुनाव से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्मयंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का सबसे योग्य चेहरा बताया था। पीएम ने भी अपने एक भाषण में फडणवीस के गुणों का बखान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ