राजद की सिल्‍वर जुबली पर बोले लालू : तेजस्वी और हमारी पत्नी राबड़ी नहीं होतीं तो हम रांची में ही मर जाते

राष्ट्रीय जनता दल की सिल्वर जुबली पर लालू यादव ने कहा कि आरजेडी के गठन से अब तक हम संघर्ष कर रहे हैं। मुझे याद है कि हेगड़े जी ने हमें राष्ट्रीय जनता दल नाम सुझाया था। हमने मंडल कमीशन लागू करने के लिए आंदोलन किया था। उन्होंने आगे कहा कि 2020 के चुनाव में वह बाहर नहीं आ पाए। चुनाव प्रचार में न आने का मलाल है। तेजस्वी ने कहा था कि चिंता न करें। हमारी सरकार के दौरान समाज के वंचित लोगों को ताकत मिली। लालू ने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। याद होगा लोगों को हमने 5 प्रधानमंत्रियों को बनाने में सहयोग दिया। फिलहाल विस्तार से पूरी बात नहीं कह सकता। नीतीश कुमार उस समय बहुत व्याकुल थे। हमारे साथ जनता की ताकत है। अपनी तबीयत के बारे में उन्होंने कहाकि हम बीमार हैं। तेजस्वी और हमारी पत्नी राबड़ी नहीं होतीं तो हम रांची में ही मर जाते

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ