जानकारी के मुताबिक यहां की रहने वाली अलविया शहाब का रिश्ता मऊ जिले के घोसी निवासी युवक वसीम अहमद से तय हुआ था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हुआ और युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। बुधवार की शाम को वसीम ने युवती व उसकी मां को बुलाया। बेटी शहर कोतवाली के बैठौली पुलिया के समीप पहुंची। बातचीत के बहाने वसीम अलविया को कुछ दूरी पर ले गया और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस बीच मां के शोर मचाने पर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। तब तक अरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आरोपी युवक की तलाश में जुट गयी।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.