जीत के बाद द्रविड़ का 'ड्रेसिंग रूम भाषण' वायरल

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे वनडे मैच में जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित किया. जो अब काफी वायरल हो गया है. अपने इस प्रेरक भाषण में द्रविड़ ने कहा कि ‘टीम इंडिया' ने चैम्पियन की तरह जवाब दिया है. दूसरे वनडे में 276 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 36वें ओवर में 7 विकेट पर 193 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी.

लेकिन, दीपक चाहर (नाबाद 69) और भुवनेश्वर कुमार (नाबाद19) की 84 रन की अटूट साझेदारी की मदद से टीम पांच गेंदें शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही. बीसीसीआई डॉट टीवी पर जारी गए गए वीडियो में द्रविड़ ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते दिख रहे हैं. द्रविड़ ने कहा, ‘जाहिर है मैच के परिणाम के मामले में हम सही जगह रहे. यह अविश्वसनीय और शानदार है, लेकिन अगर हम मैच हार भी जाते तो यह संघर्ष पूरी तरह से शानदार था. आप सभी ने बहुत अच्छा किया.' द्रविड़ के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खासी प्रतिक्रिया मिल रही है.
यहां देखें वीडियो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ