टीएमसी नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा का कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन

दुखद खबर यह है कि प. बंगाल के टीएमसी नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय का कार्डिएक अरेस्ट के चलते मंगलवार को निधन हो गया। वे चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थीं। वहां 1 महीने से ज्यादा वक्त से भर्ती थीं। बीते महीने वह कोविड संक्रमित भी पाई गईं थीं। कृष्णा रॉय लंबे समय से पोस्ट कोविड समस्याओं का सामना कर रही थीं। चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती होने से पहले, उन्हें 11 मई को कोलकाता के ईएम बाईपास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोलकाता में, उन्हें कुछ समय के लिए ईसीएमओ सपोर्ट पर भी रखा गया था। टीएमसी नेता की पत्नी का इलाज के दौरान सुबह करीब 5 बजे अस्पताल में निधन हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ