इसको विकसित करने के साथ ही 50 करोड़ पन्नों को स्कैन करके कंप्यूटर में डाटा एकत्रित किया गया। एशिया के सबसे बड़े हाईकोर्ट का यह कदम आम लोगों के लिए लाभकारी और लोकप्रिय साबित हो रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150वीं वर्षगांठ के समारोह पर इस सेंटर की स्थापना की गई थी। इस सेंटर के बनने में हाई कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की भूमिका रही। सेंटर का उद्घाटन 12 मार्च 2016 में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया तीरथ सिंह ठाकुर द्वारा की गई थी।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.