पुलिस ने महिला का गोरखुपर के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद महिला के बयान पर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना जिले के जटहा थाना क्षेत्र के पखनाहा सुगौली चौराहे की है। पुलिस ने बताया कि, रेहाना का पति सद्दाम पुत्र बिस्मिल्लाह वार्ड नंबर 11 खड्डा कस्बे का रहने वाला है। जिसकी करीब 8 साल पहले पहली शादी हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी जरीन से हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके 2 बच्चे भी हैं। करीब 2 साल पहले खड्डा कस्बे में एक शादी समारोह में सद्दाम की मुलाकात महराजगंज में रहने वाली रेहाना से हुई थी। पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। थोड़े दिन बाद दोनों साथ रहने लगे। पिछले महीने तक रेहाना और सद्दाम एक साथ बाहर ही रह रहे थे। करीब 25 दिन पहले सद्दाम और रेहाना ने निकाह किया था। जटहा थाना क्षेत्र के सुगौली चौराहे के पास नवविवाहिता रेहाना 25 खून से लथपथ मिली। जिसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था।
रेहाना को दर्द से कराहता देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह जख्मी रेहाना को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होने पर रेहाना को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.