भारतीय किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने हल्ला बोला। मौसम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता भारत सिंह बैस का कहना है कि कई किसानों ने मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ही अपने खेतों में सोयाबीन की बोवनी की थी, लेकिन अभी तक प्रदेश में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। इससे किसानों की सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। प्रदर्शन के दौरान किसान संघ ने उज्जैन एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.