कोडरमा के इस वाटरफॉल में डूबे तीन में दो दोस्त लापता, बिहार से आए थे पिकनिक मनाने

कोडरमा के वृंदाहा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे बिहार के तीन युवकों को पिकनिक मनाना जान पर भारी पड़ गया। वृंदाहा वाटरफॉल में नहाने के लिए गए तीन दोस्तों डूब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक को बचा लिया। जानकारी के अनुसार इस घटना में बिहार के बाढ़ के रहने वाले कार्तिक और नवादा के सिद्धार्थ डूबने के बाद से लापता हैं। वहीं बाढ़ निवासी सन्नी को समय रहते स्थानीय लोगों ने बचा लिया। दरअसल बिहार के बाढ़ के रहने वाले सन्नी और कार्तिक की दोस्ती नवादा के सिद्दार्थ से इंटरनेट पर गेम खेलने के जरिए हुई थी। इन लोगों ने पहले नवादा जिले के ककोलत वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने का निर्णय लिया। लेकिन जब ककोलत वाटरफॉल में प्रशासन ने मना किया, तो उन्होंने गूगल पर सर्च किया। तभी उन्हें नवादा से सटे कोडरमा के वृंदाहा वाटरफॉल की जानकारी मिली। तुरंत तीनों दोस्त बाइक से वहां पहुंच गए। वृंदाहा पहुंचने के दौरान तीनों दोस्तों ने अपने-अपने वीडियो भी बनाए। नहाने के क्रम में ये तीनों जब फॉल के नीचे पहुंचे, तो एक दोस्त का पैर फिसल गया। अपने दोस्त को बचाने के क्रम में बाकी दोनों युवक भी पानी में डूब गए। इनमें से एक युवक को पानी में डूबता देख स्थानीय लोगों ने किसी प्रका बचा लिया, लेकिन बाकी दो का पता नहीं चल सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ