अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का सपना रह गया अधूरा, कुएं में मिला मां-बेटी का शव

कांगुडवाड़ी शिवरा में एक खेत में देर शाम कुएं के पास एक दुपट्टा व एक सफेद रस्सी दिखाई दी। कुएँ में झाँककर गाँववाले दंग रह गए। कुएं में झाँकने पर आशा उकिर्डे नाम की महिला का शव कुएँ में तैरता मिला। शनिवार की आधी रात को आशा के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। वहीं गायब बेटी उमा की तलाश जारी रही। उमा ने हाल ही में 10वीं पास की थी, वो अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बनना चाहती थी। लेकिन उसके सपने अधूरे रह गए। काफी तलाशने के बाद आज सुबह उमा का शव उसी कुएं में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि कुएं के पास की सूखी नीम की शाखाओं को खींचते समय लड़की फिसल कर कुएं में गिर गई हो और बच्ची को बचाने गई मां कुएं में डूब गई हो। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कर आज राशिन में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं राशिन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ