जानकारी के मुताबिक,लड़की हाल ही में युवक के साथ बरेली चली गयी थी और उन दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी। युवती के परिजनों ने दातागंज थाने में उसके लापता होने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस से सुरक्षा मांगने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए युवती देर रात थाने जा रही थी। थाने के पास उसके भाइयों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। ये वारदात दातागंज कोतवाली के ठीक सामने हुई। युवती की हत्या का आरोप उसके दो भाइयों पर लगा है। बताया जा रहा है कि युवती ग्राम पलिया गुर्जर की रहने वाली थी। गांव के ही एक युवक से उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती को डर था कि उसकी और उसके पति की हत्या की जा सकती है। इसलिए वो पति देवेंद्र के साथ थाने जा रही थी। थाने के पास पहुंचते ही युवती के परिजनों ने उसे घेर लिया। उसके भाइयों ने उस पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। हत्या थाने के ठीक सामने हुई इसलिए पुलिस भी वहां तुरंत पहुंच गयी.
घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि पूरा मामला दातागंज थाना क्षेत्र का है। उसके पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.