पुलिस ने उठाया ऐसा कदम, चोरी का मोबाइल अब बन जाएगा डिब्बा, जानिए कैसे

देशभर में मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में चोरी हुए 94,000 मोबाइल फोन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। चोरी हुए इन फोन को लेकर दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के चलते चोरी हुए मोबाइल फोन अब बेचे नहीं जा सकेंगे। अवैध रूप से बेचे जाने वाले चोरी के ये मोबाइल हैंडसेट भारत में कहीं भी किसी भी नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाएंगे। इन मोबाइल फोन के अंतरराष्ट्रीय IMEI नंबरों को पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजना के तहत केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की तरफ से चोरी के मोबाइल बेचने वालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है। IMEI नंबर क्‍या होता है अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान (International Mobile Equipment Identity) जिसे संक्षेप में IMEI नंबर भी कहते हैं, मोबाइल की पहचान प्रदर्शित करने वाला नंबर होता है। हर डिवाइस के लिए अलग नंबर दिया जाता है, जो निर्माता कंपनियों द्वारा ही डाला जाता है। इसकी जानकारी मोबाइल के दस्‍तावेज़ में भी दर्ज रहती है। जीएसएम, सीडीएमए और आईडीईएन तथा कुछ सेटेलाइट फोन में भी ये संख्या मिलती हैं। यह संख्या 15 अंकों की होती है (कभी कभी 16 और 17 अंकों की भी), जिसमें मोबाइल फोन उपकरण के मॉडल, उसके बनने की जगह और मोबाइल (डिवाइस) के सीरियल नंबर के बारे में लिखा होता है। इस तरह पता करें अपने मोबाइल का IMEI IMEI नम्बर में उस मोबाइल से सम्बंधित लगभग सभी जानकारियां दी गयीं होतीं हैं. अपने फ़ोन से *#06# डायल करके इस नंबर को प्राप्त किया जा सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ