द्वारका इलाके में कर्ज न चुका पाने पर 75 साल की एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है।
इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हत्यारोपी दंपति कथित तौर लाश के कई टुकड़े कर सूटकेस के जरिये ले जाते दिख रहा है।
पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी दंपति लाश को नाले में फेंकने से पहले पूरी रात घर में खून के धब्बों को साफ करता रहा। द्वारका के डीसीपी संतोष मीणा के मुताबिक, 7 जुलाई को द्वारका इलाके में 75 साल की बुजुर्ग महिला कविता घर से गायब हो गयीं।
आरोपी अनिल आर्य इवेंट मैनजमेंट का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी तनु हॉउस वाइफ है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने दोनों को 1 लाख रुपये उधार दिए थे। दोनों लौटा नहीं पा रहे थे और बुजुर्ग महिला लगातार पैसे मांग रही थी।
उसके बाद दोनों पति और पत्नी बुजुर्ग को मारने की साजिश रची। महिला जब घर मे अकेली थी तो उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को टूकड़े कर तीन बैग में करके गाड़ी में डालकर नजफगढ़ के नाले में फेंक दिया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.