दरभंगा पार्सल ब्लास्टः बिहार के रेलवे स्टेशनों पर हाई-अलर्ट, लोकल स्लीपर सेल की कुंडली खंगाल रही एनआईए

पटना। बिहार में दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के बाद से ही पूरा बिहार हाईअलर्ट मोड पर है। एनआईए की टीम लगातार अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल करने में जुटी है। इसी कड़ी में एनआईए की टीम दरभंगा जंक्शन पर भी बारी-बारी से बुलाकर कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को दरभंगा से जुड़े कई सुराग मिले हैं, जिसे लेकर वे गंभीरता से जांच कर रही है। यहां बता दें कि एनआईए के अधिकारियों ने दरभंगा पहुंचने के बाद बारी-बारी से कई चश्मदीदों का बयान लिया था।

अब टीम सभी बयानों की कड़ियों को एक साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है। साथ ही ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार किये गये लोगों के बयान से भी इन कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।एनआईए की सात सदस्यीय टीम के तीन दिनों से यहां कैंप करने को लेकर यह भी कयास लगाया जा रहा है कि कई लोकल स्लीपर सेल भी साजिश में शामिल हो सकते हैं, जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है।

एनआईए की ओर से गोपनीयता ना भंग हो जाए, इसलिए जांच के संबंध में कुछ नहीं बताया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ