संभावना है कि एनआईए की तरफ से वकील जेल में बंद मो. कफील और मो. सलीम के रिमांड की डिमांड कोर्ट से कर सकते हैं। यहां बता दें कि इस मामले में इमरान और नासिर को लगातार दो बार रिमांड पर लिया जा चुका है। एनआईए ने कफील को पहले भी एक बार रिमांड पर रख कर पूछताछ की है।
उसके बाद तीनों को रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया। दरभंगा ब्लास्ट मामले में जेल में बंद सलीम को जब गिरफ्तार किया गया था, उस दौरान वो बीमार हो गया था। इस वजह से एनआईए की तरफ से उसके रिमांड की डिमांड नहीं की गयी थी। अब संभावना है कि शुक्रवार को उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की मांग की जा सकती है।
दरभंगा ब्लास्ट के तार पहले हैदराबाद और बाद में उत्तर प्रदेश के कैराना से जुड़े। सलीम और कफील को कैराना से ही पकड़ा गया था। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अब तक एनआईए 17 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
सभी के बयानों की कॉपी कोर्ट में जमा की जायेगी। अब इस मामले में आगे की जांच बरामद सबूत, दर्ज किये गये लोगों के बयान और गिरफ्तार किये गये आतंकियों की निशानदेही पर आगे बढ़ेगी।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.