गोल्‍ड लोन और छोटे कारोबारी कर्ज की राह और आसान करेगा डीबीएस बैंक

गोल्‍ड लोन और छोटे कारोबार के लिए कर्ज लेने की चाहत रखने वालों के लिए लोन लेना अब और आसान होने वाला है. जल्‍द ही उन्‍हें इसके लिए एक और अच्‍छा विकल्‍प मिलने वाला है. बीते वर्ष लक्ष्‍मी विलास बैंक (एलवीबी) का विलय करने वाला डीबीएस बैंक अब गोल्‍ड लोन और छोटे कारोबारी लोन के कारोबार का विस्‍तार करने की तैयारी में है. डीबीएस बैंक की योजना सोने के बदले कर्ज देने की योजना और छोटे व्यवसायों के लिए लोन का विस्तार करने की है, जिसे फिलहाल एलवीबी की शाखाओं के जरिये उपलब्‍ध कराया जा रहा है. सिंगापुर के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक डीबीएस की की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई डीबीएस बैंक इंडिया ने नवंबर 2020 में लक्ष्मी विलास बैंक का अधिग्रहण किया था. इसके बाद अब वह एलवीबी के 2 मिलियन ग्राहकों के जरिये अब खासतौर पर छोटे पर्सनल लोन और और कम राशि के कारोबारी कर्ज के कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाने का है. डीबीएस को उम्‍मीद है कि एलवीबी के विलय की सारी औपचारिकताएं और मंजूरियां अगले साल सितंबर तक पूरी हो जाएंगी. इसके बाद वह अपने कारोबारी विस्‍तार की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा सकेगा. पूंजी के संकट से जूझ रहे लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस में विलय से एलवीबी के जमाकर्ताओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के सिर से अनिश्चितता के बादल हट गए हैं. इस विलय के 27 नवंबर से प्रभावी होने के साथ ही लक्ष्मी विलास बैंक पर लगाई रोक भी से हट गई है. इससे एलवीबी की सभी शाखाओं, डिजिटल प्‍लेटफॉर्मों और एटीएम का परिचालन भी सामान्य हो चुका है. Keywords - DBS, Lakshmi Vilas Bank, LVB, lending, gold loan, small business loan, Reserve Bank of India, RBI, Banking

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ