बारिश होने पर दिल्ली की सड़कों पर जलभराव आम बात हो गई है। अब कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के अंदर भी जल भराव होने की बात सामने आई है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियों में स्टेशन के टोकन एरिया से लेकर सीढ़ियों तक पानी भरा दिख रहा है। इस वजह से स्टेशन से यात्रियों का आवगमन भी बंद हो गया। यात्री सीढ़ियों पर खडे़ नजर आ रहे हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के ट्विटर हैंडल पर एक यात्री द्वारा शिकायत किए जाने पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने घटना पर अफसोस जाहिर किया और कहा कि समस्या दूर कर ली गई है।
इस बीच यहां पर पानी भरने की तस्वीरें भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हैं और लोग इन्हें विभिन्न इंटरनेट मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। जलभराव की वजह से लोग परेशान भी हुए। पुरानी दिल्ली के सदर और अजमेरी गेट में जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया।
इसके अलावा लोग घंटों में जाम में फंसे रहे, जिसके कारण उन्हें आफिस पहुंचने में देरी हुई। बारिश के कारण यातायात की रफ्तार भी थम गई। आइटीओ चौराहा, मथुरा रोड, विकास मार्ग, आजादपुर, दिल्ली कैंट, मिंटो रोड, मुनि मायाराम जैन मार्ग, कश्मीरी गेट सहित कई इलाकों में जाम लग गया। आइटीओ चौक और रिंग रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.