पहली पत्नी गांव पोइया में रह रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आए दिन झगड़े के कारण वह काफी समय से दूसरी पत्नी के साथ पास में ही जेके नगर में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि अलग होने के बाद भी आए दिन गृहक्लेश रहता था। बुधवार को श्रीकृष्ण ने फांसी का फंदा लगा कर कमरे में आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.