राजनीति में नहीं आना चाहती थीं नई वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया

राज्य मंत्री के रूप में मोदी मंत्री मंडल में दोबारा दाखिला पाने वाली अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल इससे पहले 2014 में मोदी सरकार में 36 वर्ष की उम्र में सबसे युवा मंत्री बनी थीं. उस समय इन्‍हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया था. अनुप्रिया शुरुआती जीवन में राजनीति से दूर ही रहीं, लेकिन 2009 में हादसे में पिता सोनेलाल की मौत के बाद पार्टी को संभालने के लिए वह सियासत में आ गईं. 28 अप्रैल 1981 को कानपुर में जन्‍मी अनुप्रिया को राजनीति पिता सोनेलाल पटेल से विरासत में मिली है, जिन्‍होंने बसपा से अलग होकर पिछड़ा वर्ग को केंद्र में रखते हुए 'अपना दल' का गठन किया. उन्होंने दिल्‍ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन और एमिटी यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह कानपुर की छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी से एमबीए भी हैं. परिवार में राजनीतिक विरासत को लेकर मां और बहन के साथ तनाव बढ़ने के बाद 2016 में अनुप्रिया ने अपनी अलग पार्टी अपना दल (सोनेलाल) बना ली. अनुप्रिया 2014 में उत्‍तर प्रदेश की मिर्ज़ापुर से लोकसभा चुनाव जीतीं, वह 2019 में दोबारा इसी सीट से लोकसभा के लिए चुनी गईं. बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद से ही केंद्रीय कैबिनेट में उनकी वापसी के कयास लगाए जाने लगे थे. कहा जा रहा है कि अगले साल यूपी होने वाले विधानसभा चुनाव के जातीय समीकरण की सोशल इंजीनियरिंग को देखते हुए ही उन्‍हें दोबार एंट्री मिली है. Keywords - Modi Govt., MoS Finance, MoS Commerce, Anupriya Patel, Pankaj Chaudhri, Central government, Modi cabinet

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ