पुलिस कप्तान डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ का एरिया कमांडर जोहन टोप्पो टीम के साथ सिमडेगा के गिरदा क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहा है। इस सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में जिले के पुलिस अधिकारियों की टीम बनायी। टीम ने गिरदा के दुरूह जंगलों पांगुर, सतबोरा, टाटी, टोनिया, जामुडसोया आदि में छापेमारी करते हुए चार कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किये गये उग्रवादियों में नकुल सिंह है, जिस पर सात जघन्य नक्सली वारदात में नाम दर्ज है। यह वांछित चल रहा था। दूसरा नक्सली शिवा सिंह है, जिस पर चार मामले चल रहे हैं. यह वांछित था। तीसरे का नाम राजकुमार सिंह है। यह भी उग्रवादी घटना में वांछित रहा है। चौथा नक्सली रमेश लोहरा है।
इनके पास से पुलिस को 09 एमएम की सेमी ऑटोमैटिक लोडेड पिस्टल, एक देसी लोडेड रिवाल्वर के साथ सात कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावे पीएलएफआइ की रसीद और मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस कप्तान ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए छापामारी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.