समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। सप्ताह भर पहले ही उन्हें मेदांता से डिस्चार्ज किया गया था।
उन्हें सीतापुर जेल से दोबारा लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए लाया जा रहा है। सोमवार को जेल में बंद आजम खां का ऑक्सीजन लेवल 90 पर आने के बाद उन्हें सांस की तकलीफ होने लगी। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
डॉक्टरों की टीम बुलाकर जांच कराई गई। इसके बाद हालत नाजुक देखते हुए एंबुलेंस से उन्हें लखनऊ मेदांता के लिए भेजा जा रहा है। रामपुर के सांसद व सपा नेता आजम खां 27 फरवरी 2020 से कई मामलों में सीतापुर जेल में बंद हैं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.