पाकिस्तान में हिंदू लड़के से जबरन बुलवाया 'अल्लाह-हू-अकबर', फिर...

26 जुलाई को एक पाकिस्तानी हिंदू लड़की रीना मेघवार जिसे अगवा कर एक अधेड़ मुस्लिम ने जबरन शादी कर ली थी, उसे 6 महीने बाद कोर्ट के दखल के बाद उसके माता पिता को सुपुर्द किया गया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिंदू लड़के का कॉलर पकड़कर उसे 'अल्लाह-हू-अकबर' तकबीर बोलने को कहा जा रहा है।

लड़का डरकर 'अल्लाह-हू-अकबर' बोलता है। आरोपी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया जो यूट्यूब पर वायरल भी हो गया। हंगामे के बाद यूट्यूब ने इसे हटा दिया। मामला 21 जून 2021 का और वीडियो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपारकर जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो को बनाने वाला आरोपी अब्दुल दाऊद उर्फ़ अब्दुल सलाम है और वह पाकिस्तान के सिंध थार के कोल ब्लॉक में इंजीनियर है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान में सत्ताधारी पार्टी पीटीआई के हिंदू सांसद और पाकिस्तान में मानवाधिकार के संसदीय सचिव लाल चंद मलही ने ट्वीट करते हुए कहा "थारपारकर में एक हिंदू बच्चे को थार कोयला ब्लॉक -1 के एक कर्मचारी द्वारा अपने भगवान के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। थारपारकर में बाहरी लोग परस्पर धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. हमने पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करें।''

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ